Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 21, 2021

जिला भाजपा के नवीन भवन का भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के साथ हुआ संपन्न। भवन निर्माण के लागत की आधी राशि प्रदेश संगठन देगा।

 

सूरजपुर-  21/07/2021,जिला भाजपा के नवीन भवन का भूमिपूजन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, नारायण चंदेल,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मौजूदगी में पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के सम्पन्न कराया गया |नगर के रिंग रोड स्थित सर्किट हाउस मार्ग में लगभग एक एकड़ भूमि पर भव्य तीन मंजिला जिला कार्यालय भवन बनेगा| भूमिपूजन समारोह के बाद साधुराम सेवा कुंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभी आयोजित की गई जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे | भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि सूरजपुर जिले के कार्यकर्ताओं के लिए यह अवसर लंबे समय से कई वर्षों के बड़े इंतजार के बाद आया है।

 जब नवीन जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास हुआ है| उन्होंने कहा कि आज के शुभ दिन पर इन्द्र देव भी प्रशन्न होकर बरस रहे हैं इसलिए यह कार्य शुभता के साथ समय पर पूर्ण होगा |श्री साय ने कहा कि भाजपा के भव्य कार्यालय भवन के निर्माण में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका व योगदान सुनिश्चित होनी चाहिए तथा आज के दिन जिन कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि देने की घोषणा की है उनका अभिनंदन करता हूँ|उन्होंने बताया कि प्रदेश के तीस में से तेईस जगह कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है तथा आज सूरजपुर के लिए  भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ऐतिहासिक दिन है | उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भाजपा संगठन के विस्तार के लिए आह्वान करते हुए सभी मतदान केंद्रों में 25 कार्यकर्ता की टीम खडी़ करने की अपील की| नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को संचालित करने का केंद्र होता है।

 तथा सभी के सहयोग से कार्यालय बनना चाहिए उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे  सूदूर अंचलों में भाजपा कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है लेकिन ऐसे थोड़ा विलंब जरूर हुआ है लेकिन सूरजपुर के लिए आज दिन गौरवशाली व ऐतिहासिक है|श्री कौशिक ने कहा कि आज जिले भर से कार्यकर्ता भूमिपूजन समारोह में सम्मिलित हुए हैं तथा सभी कार्यकर्ता तन मन धन से कार्यालय भवन निर्माण में योगदान दें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर  जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के कुशासन के ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं और जनता कांग्रेस के झूठे वादे के चक्कर में फंसकर पछता रही है| कांग्रेस का गोधन न्याय योजना पूरी तरह फेल है तथा बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला उजागर होने वाला है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गोबर खरीदी की जानकारी विधायकों को नही दे रही है तथा कई जिलों में गोबर बारिश के पानी बह गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने को तैयार बैठी है। प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यालय सिर्फ एक भवन ही नही बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं का आस्था का केंद्र व गतिविधियों के संचालन का जीवंत मुख्यालय रहता है। जहाँ  पार्टी की योजना व कार्यक्रम तय किए जाते हैं। उन्होंने भवन निर्माण के लिए पहले दिन सहयोग राशि दी उनके  योगदान  की सराहना की|पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सूरजपुर भाजपा के लिए आज एक सुखद दिन है ,जब वर्षों के संघर्ष व योजना के बाद आज कार्यालय भवन का भूमिपूजन हो रहा है उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से भव्य व सुव्यवस्थित कार्यालय भवन बनेगा। प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल  ने कहा कि कार्यालय से पार्टी की गतिविधियां संचालित होती हैं, आज छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश कार्यालय पूरे किसी भी राजनीति दल के कार्यालय से सर्वश्रेष्ठ व सर्व सुविधायुक्त कार्यालय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है । लेकिन आप सभी के सहयोग से सूरजपुर का कार्यालय सबसे भव्य व सुव्यवस्थित बनेगा| भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर जिला भाजपा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक व गौरवशाली पल है। आज हम सब की मौजूदगी में भव्य कार्यालय भवन का भूमिपूजन हुआ है|उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन नही बल्कि सबके लिए मंदिर के समान है उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी भवन के निर्माण मे दो करोड़ की राशि खर्च होगी कार्यालय भवन को एक साल में पूर्ण करने का संकल्प लिया है उन्होंने बताया कि जिले भर के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय भवन निर्माण में योगदान के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने भाजपा कार्यालय भवन के निर्माण के लिए संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में निर्माण समिति की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश महलवाला एव मुरली सोनी व आभार प्रदर्शन शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया| इस अवसर पर चरण सिंह अग्रवाल , अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, भूलन सिंह, महेश्वर सिंह, लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह , सत्यनारायण सिंह, अनिल गोयल, रामू गोस्वामी, थलेश्वर साहू, श्यामा पांडेय  गीता जायसवाल, अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल शिव प्रसाद, शशि तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, रविन्द्र भारती, लक्ष्मी राजवाड़े, रामकरण साहू, रामानंद जायसवाल, कौशल सिंह, एजाज़ अहमद महबूल्ला रजा, शशि कांत, दीपेंद्र, राजेश यादव अशोक अग्रवाल, अमलेश सिंह,लवकेश पैकरा राजू प्रताप, दीपक गुप्ता, कपिल पांडेय, आनंद सोनी, कृष्ण अग्रवाल,अरविंद मिश्रा सुरेन्द्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय राजवाड़े, तुलेश्वर जायसवाल, मार्तण्ड साहू प्रकाश दुबे, सतवीर सिंह, किशन देवांगन, दौलत  सिंह, सतीश तिवारी, किरण खेस, नूतन विश्वास, सुमन सिंह, शांति सिंह उपस्थित रहे।

इनकी भी रही मौजूदगी।

कार्यक्रम में वनौषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, भीमसेन अग्रवाल, आर के शुक्ला,अनिल सिंह मेजर, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, रामकिशन सिंह , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता,ओमप्रकाश  जायसवाल सहित संभाग भर के भाजपा नेता मौजूद रहे।


कार्यालय भवन निर्माण समिति के संदीप अग्रवाल बने संयोजक

युवा भाजपा नेता व भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल को कार्यालय भवन निर्माण समिति को संयोजक नियुक्त किए गया है | भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भवन निर्माण के लिए पांच सदस्यीय समिति की घोषणा की जिसमें भूलन सिंह मरावी को सहसंयोजक, व सदस्य के रूप में जिला महामंत्री मुरली सोनी, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, भाजपा नेता कृष्ण कुमार गोयल बल्लू को शामिल किया गया है।

पहले दिन ही भाजपा नेताओं ने दिया कार्यालय निर्माण के लिए खुलकर सहयोग।

भूमिपूजन पूजन के बाद मंच से सभी कार्यकर्ताओं से कार्यालय भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि देने का आह्वान किया गया जिसमें केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने 09लाख रूपये,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने 05 लाख रुपये, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने 1.51 लाख रुपये, जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह 51 हजार रुपये, जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा ने 51 हजार रुपए, जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा दी।

भवन निर्माण के लागत की आधी राशि प्रदेश संगठन देगा।

प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने मंच से घोषणा कर बताया कि कार्यालय भवन निर्माण में जो राशि खर्च होगी उसमें से आधी राशि प्रदेश संगठन के कोष से दी जाएगी | इस तरह भाजपा कार्यालय के निर्माण में खर्च होने वाली राशि दो करोड़ में से एक करोड़ रूपए प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जबकि शेष करोड़ की राशि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सहयोग से इकट्ठा करेंगे|

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad