रायपुर : राजधानी की सड़कों पर भीखा मांग मांगने और चौराहों पर सामान बेचने वालों की आज रायपुर पुलिस ने चेकिंग की। रायपुर एसएसपी अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की टीम ने रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों में बाहरी लोग जो भीख मांगते है तथा अनेक प्रकार की वस्तुएं बिक्री करने के बहाने भीख मांगते है ऐसे लोगों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कुछ लोग संदिग्ध पाए गए जो बाहर के राज्यों से आए है तथा उनके द्वारा संबंधित थानों में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। अपने छोटे बच्चों को लेकर भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों में वस्तुएं बिक्री करने के बहाने स्वयं तथा अपने छोटे बच्चों से भीख मंगवा रहे थे। इससे सड़क दुघर्टना अथवा कोई अन्य बड़ी घटना घटित होने की आशंका बना हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए राजधानी पुलिस और सामाजिक संगठन की टीम ने 7 महिला तथा 10 बच्चों को सखी सेंटर रायपुर भिजवाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.