कलेक्टर ने ली जिला अस्पताल के स्टाॅफ की बैठक
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 28 जुलाई 2021-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने जिला चिकित्सालय के स्टाॅफ की बैठक लेकर उनकी समस्याओं से रु-ब-रु हुए। कलेक्टर ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य अमले के कार्याें की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों सहित तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों ने कोविड-19 से निबटने अनवरत सेवा की। कलेक्टर ने कहा कि हालांकि कोरोना संकट अभी टला नही है, फिर भी हमें और भी अधिक सतर्क होकर कार्य करने की जरुरत है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने डाॅक्टरों, स्टाॅफ नर्स, लैब टेक्निशियन, एक्सरे टेक्निशियन, लेखापाल सहायक ग्रेड, डिमास्टेटर आदि से बारी-बारी चर्चा कर कार्य निष्पादन मे आ रही व्यवहारिक दिक्कतों के संबंध मे जानकारी ली और उसे यथा संभव दूर करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर चिकित्सकीय स्टाॅफ को गर्व की अनुभूति हुई। कलेक्टर ने क्वारंटाइन सेन्टर मे चिकित्सकीय स्टाॅफ के कार्यों की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। बैठक मे जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सतीश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड के नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. वन्दना भेले, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, आरती दत्ता, शोभिका गजपाल उपस्थित थे।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.