Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 26, 2021

हेचरिज निर्माण के विरोध में आज बड़ी तादाद में ग्रामीण कलेक्टरेट पहुंचे.. डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 



महासमुंद 26 जुलाई 2021/ ग्राम पंचायत पचेड़ा में बन रहे हेचरिज का ग्राम वासियों के द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध। 

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत पचेड़ा  में सरीन हेचरीज  मालिक ने हेचरीज खोलने हेतु ज़मीन खरीदा  , जहां पर हेचरीज खोलने कि मांग ग्राम पंचायत पचेड़ा से किया, जिन्होंने किसी ग्राम वासी के बगैर अनुमति के पंचायत विभाग के द्वारा सरीन हेचरीज को अनापत्ति प्रमाण-पत्र दे दी। इसके उपरांत जब मामाभांचा पंचायत को मालुम हुआ कि हेचरिज का निर्माण होना तब , ग्राम पंचायत, ग्राम विकास समिति , महिला समूह ने इसका जमकर विरोध किया। कहा कि हेचरिज के निर्माण से ग्राम में मक्खी, बदबू , पनपे से बिमारी कि ख़तरा रहेगा इसलिए उन्होंने हेचरिज निर्माण पर आपत्ति व्यक्त कर उनका निर्माण नहीं होने कि मांग किया। वही ग्राम पंचायत पचेड़ा के सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी इसकी आपत्ति कर , हेचरिज के विरोध में आवाज उठाएं। 




आज ग्राम पंचायत पचेड़ा एवं मामाभांचा के बड़ी तादाद में लोगों ने कलेक्टर को हेचरीज निर्माण को रोकने ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे , हालांकि कलेक्टर डी सिंह के अन्यत्र जगह  दौरे पर रहने पर ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।




मामाभांचा पंचायत के विकास समिति के अध्यक्ष मुरत सिंह ध्रुव ने कहा कि अगर हेचरिज खुलता है तो इसका ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा, इसकी बदबू एवं इससे पनपे वाली मक्खी आसपास के गांवों तक रहेगा।

महिला समिति ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि हेचरिज का निर्माण हर हाल में रूकना चाहिए , इससे होने वाले बदबू या बिमारी से कोई अछुता नहीं रहेगा।

ग्राम पंचायत पचेड़ा के निवासी ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि हमारे पंचायत ने इसको खोलने कि अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे दे दिया गया , उसके बारे में छानबीन होने चाहिए, हम सभी ग्राम वासी हेचरिज निर्माण का पुर्ण रुप से विरोध करते है। 




कलेक्ट्रेट परिसर आज ग्रामीणों से भरा रहा , सभी ग्राम वासियों में हेचरिज से होने वाले बदबू एवं बिमारी कि अंदेशा अभी से साफ जाहिर हो रहें हैं। 


इससे  जाहिर होता है कि ग्राम पंचायत पचेड़ा ने बिना कोई ग्राम वासियों के सहमति लिए बगैर पंचायत से सहमति दे दिया गया है। आखिरकार ऐसा क्यु हुआ यह एक सवाल ग्राम पंचायत पचेड़ा के वासियों में जिसका सही जवाब ना हि सरपंच दे रहे और ना हि पंचायत सचिव। जो कि एक बहुत बड़ी सवाल है कि ग्राम वासियों कि जीवन में बिमारी लाने का कार्य कौन कर रहा है। क्या कोई राजनीतिक पार्टी इसमें दबाव डाल रहे है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad