बेलगहना के फाटकपारा निवासी हरिनारायण पांडेय पिता रामप्रकाश पांडेय (शास्त्री सर) के सूने मकान से चोरों ने 1लाख 20 हजार नगद, 5 तोला सोना, 3 किलो चांदी समेत लगभग साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया।
हरिनारायण अपने पूरे परिवार के साथ लगभग 25 दिनों से अपने पैतृक निवास सतना गए हुए है।इस बीच चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।इस घटना मे चोरों ने 3 कमरों के ताले तोड़े जहां से उन्हें रुपये,जेवरात मिलने की संभावना थी।लेकिन एक कमरे का ताला नही तोड़ा गया जहां शास्त्री सर की लाइब्रेरी है। इससे इस चोरी में किसी जानकार के शामिल होने की शंका जाहिर होती है।
चौकी प्रभारी अजय बारे ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि बिलासपुर से डॉग स्कॉड को बुलाया गया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.