Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 10, 2021

तमिलनाड़ु में छूट के साथ फिर बढ़ा लाकडाउन

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


चेन्नई --तमिलनाडु सरकार ने और कुछ ढील के साथ प्रदेश में 19 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। आला अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री एम०के० स्टालिन ने लाकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।नये आदेश में लोगों कोकुछ अतिरिक्त राहत दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार होटल और चाय की दुकानें 50% ग्राहकों के साथ चल सकती हैं। वहीं 50% बैठने की क्षमता के साथ इंट्राडिस्ट्रिक्ट और अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन की अनुमति होगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थानों को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है , हालांकि किसी भी तरह के त्यौहारों की इजाजत नहीं दी गई है।


वहीं सरकार ने कहा कि सामाजिक , राजनीतिक , मनोरंजन , सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों , कॉलेजों , सिनेमाघरों , बार , स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 19 जुलाई तक जारी रहेंगे। विवाह कार्यक्रमों में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कारों में 20 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। वहीं पुडुचेरी के लिये बसों का संचालन जारी रहेगा लेकिन पुडुचेरी के अलावा किसी भी पड़ोसी राज्य के लिये बस सेवा की अनुमति नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित रोजगार के संबंध में लिखित परीक्षा की अनुमति रहेगी।जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात आठ बजे तक अनुमति दी गई थी , उन्हें रात नौ बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जायेगी। गौरतलब है कि इससे पहले दो जुलाई को तमिलनाडु सरकार राज्य में लागू लॉकडाउन को कई सारी छूट के साथ 12 जुलाई तक बढ़ाया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad