Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 10, 2021

तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली - दो टेस्ट और एक वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले टीम इंडिया के दायें हाथ के तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज सिंह (36 वर्षीय) ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों (टी-20 , वनडे , टेस्ट) से सन्‍यास ले लिया है। पंकज सिंह ने एक बयान जारी करके कहा, 'यह फैसला लेना आसान नहीं था। हालांकि प्रत्‍येक खिलाड़ी की जिंदगी में एक ऐसा समय आता है जब उसे सन्‍यास लेना पड़ता है। भारी मन और मिश्रित भावनाओं के साथ मैं आधिकारिक रूप से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्‍यास की घोषणा करता हूं।इसके साथ ही पंकज सिंह ने टेस्‍ट क्रिकेट खेलने को अपनी जिंदगी का सर्वश्रेष्‍ठ पल करार देते हुये कहा  इंग्‍लैंड में सौरव गांगुली से अपनी डेब्‍यू टेस्‍ट कैप मिलना विशेष था। मैं भाग्‍यशाली हूं कि एमएस धोनी जैसे लेजेंड की कप्‍तानी में खेलने को मिला। टेस्‍ट क्रिकेट खेलना मेरा सर्वश्रेष्‍ठ पल है। यह काफी संघर्ष के बाद मुझे मिला था तो यह मेरे लिये विशेष याद है। इन्होंने 117 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेलकर 472 विकेट चटकाये  जिसमें 28 बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल रहा। इसके अलावा उनके खाते में 118 लिस्‍ट ए विकेट भी हैं। पंकज सिंह ने कहा, 'आज का दिन मेरे लिए सबसे मुश्किल है, लेकिन यही दिन प्रतिबिंब और धन्‍यवाद के लिए भी है। आरसीए, बीसीसीआई, आईपीएल और सीएपी मेरे लिए काफी सम्‍मानित रहे। मैं करीब 15 साल आरसीए का हिस्‍सा रहा और कई उपलब्धियां हासिल की व आरसीए की छत के तले अतुलनीय अनुभव हासिल किया। आरसीए के साथ मेरी यात्रा हमेशा यादगार रहेगी और यह हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी। लंबे कद के पंकज सिंह ने आईपीएल में भी हिस्‍सा लिया है। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्‍थान रॉयल्‍स का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं , उन्होंने 17 आईपीएल मैचों में 11 विकेट चटकाये हैं। यह मुकाबले उन्‍होंने 2008 से 2012 के बीच खेले।

गौरतलब है कि पंकज सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज मुख्यालय के बेहटा गांव में हुआ था ,  जहां से निकलकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अमेठी को पहचान दिलायी। पंकज सिंह ने वर्ष 2004 से पड़ोसी राज्य राजस्थान को अपनी कर्मभूमि बनाकर वहीं से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते रहे। पंकज ने राजस्थान रणजी टीम का नेतृत्व भी किया। यहां से शुरू हुआ सिलसिला अंतर्राष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचा। उन्होंने भारत के लिये दो टेस्ट और एक वनडे मैच भी खेला। वर्ष 2007-08 में जब अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच थे तो उनका भारतीय टीम में चयन हुआ था। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पंकज अधिक जौहर नहीं दिखा सके। उन्हें दो टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वे महज दो विकेट ले सके। जबकि अपने कैरियर में खेले गए एकमात्र वनडे इंटरनेशनल में उन्हें कोई विकेट नहीं प्राप्त हुआ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad