महासमुंद 11 जुलाई 2021/ केंद्र सरकार के पेट्रोल डीजल एवं गैस के मूल्य में वृद्धि को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में आज रविवार को जिला मुख्यालय में साइकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
आज रविवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की अगुवाई में शहर के शंकराचार्य भवन से महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल का मूल्य बढ़ाकर देश के लोगों का खून चूसने में लगी हुई है। पेट्रोलियम व खाद्य तेल में मूल्य वृद्धि के लिए मोदी सरकार जवाबदेह है। केंद्र की मोदी सरकार को देश में पेट्रोलियम पदार्थ में बेहताशा मूल्यवृद्धि सहित खाद्य तेल जैसे सरसों तेल, रिफाइन सहित अन्य की मूल्यवृद्धि का जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी की सरकार है तब तक महंगाई है।
तेल की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि अब आम लोगों को साइकिल से ही आना जाना पड़ेगा। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से तबाह कर दिया और अब महंगाई की मार देश की जनता को सहनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम केंद्र ने इतने बढ़ा दिए हैं कि आम जनता की पहुंच से दूर हैं। आम जनता इस महंगाई से परेशान है। मगर केंद्र सरकार गहरी नींद में सोई है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, ढेलु निषाद, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, नपा की नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सुरेश द्विवेदी, सोमेश दवे, संजय शर्मा, अमन चंद्राकर, प्रकाश आजमानी, नारायण नामदेव, दिलीप चंद्राकर, व्यंकटेश चंद्राकर, शुभम चंद्राकर, टोमन कागजी, दिलीप जैन, बादल मक्कड़, इदरीश भाई, शकील खान, जाकिर खान, विजय साव, कपिल साहू, लता कैलाश चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, रेखा सोनी, सीमा सेन, ऋतु यादव, प्रियंका यादव, मिन्नी ठाकुर, युवराज साहू आदि मौजूद थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.