साजा ब्रेकिंग न्यूज़... साजा नगर पंचायत होने के बावजूद यहां ना गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था है ना लोगों के बैठने की सुविधा बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मोटरसाइकिल बीच रोड में रखा जाता है, जिससे रोड के दोनों और बाइक खड़ी करने के कारण जाम हो जाता है। साजा बस स्टैंड से जनपद कार्यालय जाने का मुख्य मार्ग में जिला सहकारी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बैंक के ग्राहकों द्वारा दुपहिया वाहन रोड में खड़ा किया जाता है जिससे वर्तमान में बड़ी घटनाओं का कारण बन सकता है। न इसका अंदाजा बैंक के अधिकारी, कर्मचारी को है।न ही साजा नगर पंचायत को इस बात की चिंता है। सी. एन. आई.न्युज रिपोर्टर राजू साहू साजा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.