- साजा--- नगर पंचायत साजा अध्यक्ष शालिनी मनोज जयसवाल ने प्रेस से वार्ता करते हुए किया प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया है।जिसमें नगर पंचायत साजा में बनने वाली मातृ एवं शिशु अस्पताल की स्थापना के भवन निर्माण के लिए जिसकी संभावित व्यय कूल 8 करोड़ रुपए हैं व वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। वही मातृ- शिशु अस्पताल में अस्पताल अधीक्षक, स्टाफ नर्स,भृत्य, अन्य 40 पदों के लिए 1करोड़ 75 लाख रुपए की अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। सर्व ज्ञात हो कि विगत दिनों जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी से मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुए। साजा में एम सी एच अस्पताल की घोषणा वर्चुअल के माध्यम से किया था। मातृ शिशु अस्पताल की स्थापना के लिए भवन एवं विभिन्न पदों के सृजन के लिए अनुपूरक बजट2021-22 में प्रावधान करने के लिए। साजा विधानसभा के देवतुल्य जनता ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी का आभार व्यक्त किया।और दूसरी ओर अस्पताल के निर्माण से लोगों में बहुत राहत मिलेगी जो, एक प्रकार से हम सभी के लिए गर्व खुशी की बात है। इस अवसर पर शालिनी मनोज जयसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत साजा विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, युगेशवर सोनी अवधेश गोयल नरेंद्र यादव,संतोष बाजीगरी यादव खेमेश्वरी दिनेश साहू, एल्डरमैन रोहित वर्मा,जितेंद्र जैन शांता निर्मलकर,इस योजना के लिए हर्ष व्यक्त की इसके होने से आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।बाहर जाने की बहुत कम आवश्यकता होगी।सही समय मरीजों का इलाज हो सकेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.