सूरजपुर - 19 जुलाई 2021, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी योजना अंतर्गत निर्मित गौठान का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ अस्मिता की पहचान नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी को संजोकर रखने का आव्हान किया। उन्होंने गौठानों में मवेशियों के आने का समय और मवेशियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने वहां मवेशियों के लिए पेयजल तथा चारागाह में चारा की उपलब्धता, पशुओं के लिए पानी, पशुओं को छाया मिले इसके लिए विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने गौठान के नोडल अधिकारी से कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा इस महत्वाकांक्षी योजना को संजोकर रखने व अपने गौठान को आदर्श बनाने लोगों से आव्हान करने कहा।
उन्होंने हल्दी एवं अदरक के खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने सालम, सुख देव, समय लाल, रामदिल, लक्ष्न राम प्रसाद, राम आधार, राम किशुन को मक्के की बीज वितरण किया। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओ को लाभ हो जिसके लिए खाली पडे़ जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, अरहर, मक्का, नेनूआ लगाने कहा। स्व सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5-6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाऐ भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके।
उन्होने गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा चरवाहे को गांव की जानवरों को लाने कहा व चरवाहे को समय से भुगतान प्रदाय करने का निर्देश दिए। उन्होंने फूलों की खेती व उससे पाउडर बना के हर्बल गुलाल बनाने की बात कही और उसके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं की आयुष्मान कॉर्ड व श्रम पंजीयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव व सम्बंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.