Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा , नेशनल लोक अदालत का आयोजन




नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुए 433 लंबित मामले । 


बैंको ने पुनः निभाई औपचारिकता 833 प्रकरणों में मात्र 10 मामलों में 223500 रू . की राशि वसूलना बतायी ।


देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा/कार्यालय : जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ,  नेशनल लोक अदालत का आयोजन / 11 क्लेम प्रकरणों में पारित हुए 75 लाख रू . से अधिक अवार्ड श्रीमान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने निराकृत किये सर्वाधिक 09 लंबित मामले विषयः - नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुए 433 लंबित मामले । बैंको ने पुनः निभाई औपचारिकता 833 प्रकरणों में मात्र 10 मामलों में 223500 रू . की राशि वसूलना बतायी ।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा , नई दिल्ली ) व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ( सालसा , बिलासपुर ) के निर्देशानुसार वर्ष 2021 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( डालसा ) के पदेन अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में किया गया । नेशनल लोक अदालत का आयोजन मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया । आज सर्वाधिक 72 लंबित मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदीश राम सदस्य श्री फहीम शरीफ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की खंडपीठ के द्वारा निपटाये गये । इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि पूरे देश की भांति बेमेतरा में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन में बेमेतरा व साजा सहित कुल 7 खण्डपीठों का गठन कर किया गया था ।

इसमें बड़ी संख्या में न्यायालयों में लंबित आपराधिक व अन्य राजीनामा योग्य मामले निराकृत किये गये । प्रि - लिटिगेशन 433 मामलों में मात्र 10 मामले ही निपटे तथा 223500 राशि वसूल हो सकी । वहीं जिला न्यायाधीश श्री जयदीप विजय निमोणकर तथा सुलहकर्ता सदस्य अधिवक्ता श्री आनंद साहू , श्री प्रदीप तिवारी , सामाजिक कार्यकर्ता की खंडपीठ द्वारा विशेष प्रयास के परिणामस्वरूप उल्लेखनीय रूप से 11 क्लेम मामालों में , 7510000 / - रू . राशि के अवार्ड पारित किये गये । जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों ने शीघ्र मुआवजा राशि का आदेश होने पर राहत की सांस ली । इस नेशनल लोक अदालत में बैंक विभाग बेमेतरा व साजा के द्वारा 433 मामले बकाया बिल वसूली के प्रिलिटिगेशन के रूप में पेश किए गए , जिनमें 10 मामलों में 223500 / -रू वसूल किये गये । 358 लंबित मामलों में से 202 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । कुल निराकृत 212 मामलों में 85 आपराधिक , 11 क्लेम के तथा सिविल 02 अन्य मामले 114 समझौते के आधार पर निराकृत किये गये । उक्त नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठों में सुलहकर्ता सदस्य अधिवक्ताओं में श्री आनंद साहू , श्री प्रदीप तिवारी , श्री राहूल साहू , श्री अरविंद चौबें , श्री फहीम शरीफ , श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह , श्री प्रदीप शर्मा , श्रीमती ललिता साहू , श्री अमन दुबे , श्री ताराचंद माहेश्वरी , श्री मणिशंकर दिवाकर , श्रीमति विनोद राघव , श्री गोकुल सिंह राजपूत , श्री मनोज कुमार राजपूत उपस्थित थे , जिन्होंने पक्षकारों को सुलह - समझौते हेतु समझाइश देकर राजी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । संलग्न फोटोग्राफ- ( 2 ) बेमेतरा , दिनांक 10 जुलाई 2021 हस्ता / ( जगदीश राम ) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad