Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 11, 2021

सांकरा में जिलास्तरीय महासमुंद युवा कांग्रेस का आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न युवा कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी युवा देश के भविष्य हैं- मो.अजहर



पिथौरा CNI संवाददाता रमेश श्रीवास्तव

पिथौरा 11 जुलाई 2021/  महासमुंदजिला युवा कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक सांकरा के रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में युवा कांग्रेस ने पिछले कार्यक्रमों पर मंथन किया गया तो, आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। साथ ही बढ़ती मंहगाई को लेकर महासमुंद युवा कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रभारी मो. अजहर, सहप्रभारी सतीश सिंह ठाकुर, उमेश डोंगरे और युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा मौजूद रहे। जहां बैठक में प्रभारी मो. अजहर ने युवा कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी के समान हैं और देश के भविष्य हैं। 

सभी युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस पार्टी के विकास में अपना योगदान देते हुये युवा कांग्रेस को शक्तिशाली बनाने अपना योगदान दे। साथ ही साथ कहा कि कहा कि युवा कांग्रेस जितनी मजबूत होगी उतनी ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मजबूत होगी। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा कहा कि युवा कांग्रेस की स्थापना में संजय गांधी का अहम योगदान था। संजय गांधी की सोच थी कि भारत में युवा एक बहुत बड़ा वर्ग है, जिसको संगठित करने की जरूरत है। देश की एकता अखण्डता में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करने की जरूरत है। युवा कांग्रेस महासमुंद जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अगुवाई में जनता के हित के लिए किये जा रहे कार्यो और प्रदेश सरकार के योजनाओं को जन जन हमें पहुंचना है। युवा कांग्रेस बसना विधानसभा अध्यक्ष खालिद दानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों और कार्यक्रमों की वजह से कोरोना संकट काल में भी राज्य की अर्थव्यवस्था गतिशील बनी रही है। राज्य में किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने तथा फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों का संग्रहण एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा मनरेगा के माध्यम से नियमित रूप से ग्रामीणों को रोजगार एवं आय का साधन उपलब्ध कराकर प्रदेश सरकार ने लोगों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। अधोसंरचना विकास के कार्यों में सड़क, बिजली और सिंचाई के संसाधनों के नेटवर्क को पूरा करने पर जोर दिया गया है,


ताकि अधोसंरचना विकास के कार्यो का पूरा लाभ प्रदेश की जनता को मिल सके। गांव-गांव में महिला स्व सहायता समूह तथा प्रतिभावान युवाओं के नवाचार से प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली का नए रास्ते खोल दिये हैं इन्ही सभी बातों को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। युवा कांग्रेस महासमुंद द्वारा सांकरा में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के मुल्यों में बढ़ोतरी कर महंगाई बढाकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे है। रसोई गैस खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घर का बजट बिगड़ गया है।




 इसके केन्द्र सरकार के मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रभारी मो. अज़हर, सहप्रभारी सतीश सिंह ठाकुर, उमेश डोंगरे, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा, सांकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के रविशंकर कश्यप, रामकुमार पटेल, हेमंत कौशिक, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस महासमुंद अमन चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष साहिल धीरज सरफ़राज जिला उपाध्यक्ष, बसना विधानसभा अध्यक्ष ख़ालिद दानी अध्यक्ष, महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष विवेक पटेल, सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष संजय चौधरी, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष उत्तम राणा, जिला महासचिव आकाश निषाद, जिला सचिव सूरज प्रकाश वर्मा, शाहबाज़ खान, सुशील प्रधान, पालेश्वर पटेल, अविलास कुमार, प्रकाशदीप यादव, योगेश्वर साव, अमर हसन, अंकित शर्मा, दुर्वासा साहु, केतन चौधरी, विनोद नायक, मनोज पटेल, शुभम बाघ, बोधन प्रधान, शिवकुमार पटेल, कुलदीप चौधरी, रमेश दास, शेषदेव प्रधान, सालिकराम भोई, देवेश कश्यप, हेमसागर साहू, संतोष पटेल, समीर खान, गजेन्द्र धुरु, मुन्ना साहु, हितेश विशाल, सेतकुमार, पुष्पराज नेताम, काशीराम यादव, हिराराम सिदार, मनोहर बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad