ग्राम नरी में महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण,
बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के क्रम में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा की ओर से जिला महामंत्री मधु रॉय के नेतृत्व में ग्राम नरी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य होरिलाल सिन्हा, शरद जोशी,दीपक तिवारी,कृपाशंकर त्रिपाठी, रीना साहू,छन्नू गुप्ता, दुर्गा सोनी, खेमिन बाई, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष खण्डसरा सती सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष नवागढ़ उमा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष मारो अमिता बघेल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जँहा आम,आवला, वर, पीपल, अमरूद, अशोका , कटहल आदि के पौधे लगाए गए।
श्रीमती रॉय ने कहा कि जिस प्रकार हमलोग भौतिक सुखों की पूर्ति करने के लिए पौधे की कटाई करते हैं और यह भूल जाते हैं कि पौधे हमें प्राणवायु उपलब्ध कराते हैं। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से हमारे अपने और प्रियजनो की मौत हुई और ऑक्सिजन की कमी महसूस हुई है। उसी को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति के साथ साथ पर्यावरण की भी चिंता करते हैं। भाजपा पूरे देश में वृक्षारोपण कर रही है। पर्यावरण को संतुलित करने का भी काम भी कार्यकर्ता कर रहे है। लगाए गए वृक्षों की अगले छह महीने तक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इसकी देखभाल करेंगे।
सती सिन्हा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने हेतु दिया था। उनके सपनों को साकार करने का काम वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित भाई शाह के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता यह नारा बार बार लगाते थे कि जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। इस नारे को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया।
इस दौरान तारकेश्वरी सोनकर, खुलेश्वरी देवांगन, सरिता कुम्भकार, कांति सोनकर, राजाराम चंद्राकर, अश्वनी साहू, गुड्डा खान, कपिल बंजारे, नागेंद्र ध्रुव, परमेश्वर साहू, अर्पित गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, मोनू गोस्वामी, सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.