सूरजपुर - 07 जुलाई 2021,कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग की संयुक्त विभागीय बैठक लेकर विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में स्वस्थ विभाग में चिकित्सीय व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर एंबुलेंस , दवाई की उपलब्धता, शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हाट बाजार योजना की जानकारी लेकर हाट बाजार योजना प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए तथा डॉक्टर एवं नर्सों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सीएमएचओ निर्देशित किया। उन्होंने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने तथा संस्था में कितना पीएम हुआ उसका प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग से जिले के संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का हिमोग्लोबिन टेस्ट कराने निर्देशित किया तथा जिन बच्चों की हालत ठीक नहीं है उन्हें चिन्हांकित कर बाल गोपाल अस्पताल रायपुर भेजने की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने सभी सुपरवाइजर को लक्ष्य निर्धारित कर योजना का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने सुपरवाइजर को निर्देशित कर कहां की जो भी सुपरवाइजर 21000 अपने क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलता है ऐसे सुपरवाइजर को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने सामुहिक कन्या विवाह के 1000 लक्ष्य निर्धारित कर प्रकरण बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिजली विभाग की समस्या एवं कारणों की जानकारी ली तथा बिजली लाइन एवं ट्रांसफार्मर की समस्या है उन्हें निराकरण करने के निर्देश दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.