युवक अपनी मां के सामने ही छत से नीचे कूद गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि घटना अग्रेसन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट के पास अक्षत वाटिका की है। यहां रहने वाले तस्र्ण दास के पुत्र गौरव दास गुप्ता(32) को तबीयत 20 साल से मानसिक रोग था। इसका उपचार चल रहा था।बुधवार की सुबह गौरव, उसके पिता तस्र्ण दास और मां बसंती घर में थे। इस दौरान गौरव घर से बाहर जाने की जिद कर रहा था। इस पर उसकी मां ने बाहर जाने से मना कर दिया। इसके बाद गौरव छत की ओर जाने लगा। इस पर उसकी मां बसंती भी उसके पीछे गई। छत पर पहुंचकर गौरव ने नीचे छलांग लगा दी। अपने बेटे को छत से छलांग लगाते देख महिला ने अपने पति को आवाज लगाई।
इसके बाद पति-पत्नी अपने बेटे के पास आए। छत से कूदने के कारण गौरव के पैर और सिर में चोटे आई थी। पति-पत्नी अपने बेटे को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स6 में उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलासपुर से सुधीर तिवारी******
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.