Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 17, 2021

कलेक्टर डोमन सिंह ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर का अवलोकन किया,

 

महामसुन्द 16 जुलाई 2021/ कलेक्टर डोमन सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासुन्द का भ्रमण किया और उन्होंने वहां केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों को गौठानों में रोजगारोन्मुखी कृषि मॉडल को प्रदर्शित कर गौठानों को स्वावलंबी बनाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक वैज्ञानिक को विषय से संबंधित सभी मॉडल, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि से संबंधित सहायक उद्यमों को गौठानों में प्रदर्शित करने कहा। साथ ही खरीफ में धान के बदले मुनाफा देने वाली अन्य दूसरी फसलों को गांव-गांव में किसानों के प्रक्षेत्र पर लगाने हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र पर उन्नत किस्म के फलदार पौधे ंतैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाए और जिले में उद्यानिकी फसलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.के. वर्मा, पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डॉ. डी.डी. झारिया सहित केवीके के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर  डोमन सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र में रिक्त जगहों पर अधिक से अधिक नेपियर ग्रास लगाएं। इसके अलावा अन्य फसलों का उत्पादन के लिए प्लान बनाएं। भूमि समतलीकरण के लिए कार्ययोजना बनाए ताकि राशि स्वीकृत की जा सकें। आस-पास के ग्रामीण पशुपालक किसानों को शामिल करते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यहां शामिल कर उन्हें प्रेरित करें ताकि दुग्ध उत्पादन में भागीदारी सुनिश्चित हो जिससे उन्हें आमदनी भी प्राप्त हो सकें। कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र के भ्रमण के दौरान मुर्गीपालन, बटेर पालन, बत्तख पालन, कड़कनाथ, मत्स्य पालन यूनिट सहित अन्य व्यवसाय का अवलोकन किया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चारागाह विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चारा फसलों की उन्नत किस्मों जैसे-नेपियर, बहुवर्षीय ज्वार का प्रार्दश प्रक्षेत्र स्थापित किया गया है।
 गौठान ग्रामों में नगदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन प्रक्षेत्र स्थापित किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर द्वारा नवीनतम, उन्नत एवं नवोन्मेषी तकनीकियों का प्रचार-प्रसार अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, प्रक्षेत्र परीक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से निरंतर दिया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad