Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 20, 2021

पंद्रह लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


 जांजगीर चांपा -- मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस ने रेड कार्यवाही कर पंद्रह लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत सिंह ठाकुर (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा०पु० से0) एवं एसडीओपी जांजगीर श्रीमति दिनेश्वरी नंद के जिले में अवैध शराब , जुआ , सटटा , पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर दिनांक 19.07.2021 को सउनि ईश्वर एक्का हमराह आनंद किशोर , भुनेश्वर साहू , महिला आरक्षक नीलीमा सिंह के साथ पेट्रोलिंग पर ग्राम खैरताल , कटौद की ओर रवाना हुये थे। इस दरम्यान ग्राम कटौद में जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक आदमी कटौद तरफ एक सफेद थैला के अंदर कच्ची महुआ शराब बिकी हेतु ले जा रहा है। मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक एवं गवाह के साथ मुखबीर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी मनोज कुमार गोंड पिता छोटेलाल गोंड उम्र 25 साल साकिन कटौद के कब्जे से एक सफदे थैला के अंदर 05 लीटर झमता वाले जेरिकेन में भरी 05 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 10 लीटर झमता वाली जरिकेन में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 15 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जा कर लिया गया। आरोपी मनोज कुमार गोंड पिता छोटेलाल गोंड उम्र 25 साल साकिन कटौद को थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 278 / 21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 19.07.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.07.2021 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सउनि ईश्वर एक्का , आरक्षक अर्जुन यादव , भुनेश्वर साहू , आनंद किशोर सिंह , महिला आरक्षक नीलिमा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad