लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
*सोशल मिडिया फेम का जिले में हुआ भव्य स्वागत*
*जिपं अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी ने दी शुभकामनाएं*
*सुकमा-* सुकमा जिले के उरमापाल गांव के निवासी सहदेव दिरदो को आज जिला मुख्यालय में नगरवासियों ने हर्ष उल्लास के साथ स्वागत किया। अपनी गायकी से रातों रात सोशल मिडिया पर ट्रेंड होने वाले सहदेव ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी गायक बादशाह तक को अपना मुरीद कर लिया।
सहदेव ने उनके बुलावे पर दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात भी की। रायपुर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उसे शुभाशीष दिया।
आज अपने गृह जिला सुकमा पहुँचने पर जिलेवासियों ने सहदेव का भव्य स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू सहित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने पुष्पहार से उसका स्वागत किया। वहीं कलेक्टर विनीत नन्दनवार एवं पुलिस अधिक्षक सुनील शर्मा ने भी सहदेव को जिला का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.