मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेली, पथरिया // मामला मुंगेली जिले के थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सोढ़ी मराठी का है जहां विगत एक महीना पहले कमलेश बारले नामक युवक का हत्या हुआ जिसकी जांच करने संबंधित थाना पथरिया को दिया गया था जिसके लिए थाना प्रभारी ग्राम सोडी के लगभग अधिकांश लोगों को जांच के लिए लगातार एक महिने तक थाना बुलाया गया जिसमें एक अमित कुमार टंडन पिता इश्वर टंडन नामक युवक भी शामिल था जो विगत पांच दिन पहले आत्महत्या किया है जिसका उनके परिजन का पथरिया थाने के प्रभारी व स्टाफ पर सीधा आरोप है कि जांच के बहाने लोगों को बुलाकर मार पिट कर गंदी गंदी गाली देता था कभी सभी को एक साथ बुलाता था तो कभी एक एक करके बुलाता था और प्रताड़ित करता था मृतक अमित टंडन के पिता व गांव वालों का कहना है कि
ईश्वर टंडन उम्र 53 वर्ष के पुत्र अमित कुमार टंडन को दिनांक 16/06/21 को सोढी़ मराठी स्थित स्कूल में पुलिस वाले बुलाकर अमित कुमार को अलग कमरे में ले जाकर मारपीट किया गया जिससे अमित कुमार बचा पापा कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा उसके बाद अन्य कमरे में लेकर हाथ डंडा से मारपीट किया गया और छोड़ दिए तथा ईश्वर टंडन को पूछताछ कर मारपीट कर छोड़ दिया गया उसके बाद 3 दिन तक दोनों बाप बेटा को थाना बुलाया गया और अमित टंडन को मारपीट किया जाता रहा उसके लगातार थाना बुलाकर मारपीट किया गया जिससे अमित टंडन के बदन में काफी दर्द एवं सूजन हो गया
जिसकी सदमा में दिनांक 09 /07/21 को रात में कीटनाशक पीलिया जिसकी जानकारी होने पर इलाज हेतु पथरिया अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल मुंगेली भिजवा दिया गया जहां उनकी इलाज के दौरान दिनांक 10/07/21 को मृत्यु हो गई इस संबंध में ईश्वर टंडन द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली के कार्यालय में दिनांक 10/07/21 को लिखित में निवेदन कर न्याय दिलाने की मांग किया गया है आरोप है कि लोगों को मारपीट कर प्रताड़ित किया गया है और उनके द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करने से अमित टंडन की प्रताड़ना के सदमा में जान चली गई है इन परिस्थितियों में न्यायिक जांच कर वैधानिक कार्यवाही किया जाए जाने की गुहार पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया है
इस मामले को लेकर पिड़ित परिवार ने स्वतंत्र न्याय हेतु जिले के पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कर दोषियो के ऊपर कार्यवाही करने के लिए लिखित आवेदन दिये है साथ ही साथ इस मामले को लेकर पिड़ितो ने न्याय की गुहार लगाने नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एवं छत्तीसगढ़ के पी एच ई व केबिनेट मंत्री जगत गुरू रूद्र कुमार को पथरिया प्रवास के दौरान ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाया है अब देखने वाली बात यह होगी कि पिड़ित परिवार के साथ न्याय होगा या जांच का हवाला देकर पिड़ित परिवार की आवाज दबा दिया जाएगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.