बालोद
सी एन आई न्यूज़
जन समस्याओं पर होगी चर्चा आम आदमी पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्या का समाधान
बालोद:-आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया की आम आदमी पार्टी सगठन विस्तार करने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सह प्रभारी सुरैश कठैत के निर्देशानुसार सभी जिला एवं विधानसभा,ब्लाक, मंडल के पद्धकारियो एवं कार्यकर्तायो के लिए रखी गई है।सभी पदाधिकारियों एवम नए कार्यकर्ताओ को पार्टी में सदस्यता ग्रहण मुख्य अतिथियो के द्वारा किया जायेगा एवम सूचना देते हुए कहा की सूचित किया जाता हैं कि दिनांक 10/8/2021दिन मंगलवार को सगठन विस्तार करने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस एवं प्रदेश सह सयोंजक सूरज उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। एवम सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा की आप सभी कायकर्ताओं से निवेदन हैं कि हर परिस्थिति में आप लोगो की उपस्थिति प्राथनीय एवं अनिवार्य है।आम आदमी पार्टी बालोद नरायन राव सगठन मंत्री ने कहा की हमारा संगठन विस्तार पार्टी के लिए नही बल्कि जनता की समस्याओं के लिए जरूरी है। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए न कांग्रेस कार्यरथ है और नही बीजेपी दोनो सत्ता में आई और जनता की समस्या केवल बढ़ाई है।किसानो के साथ अन्याय करना युवाओं को रोजगार देने का वादा करके लंबी लंबी फेकना और सत्ता में आने के बाद भूल जाना,भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना, सिक्षा,स्वस्थ,बिजली सबसे वंचित रखना ऐसा विकास है इन दोनो पार्टियों का।आम आदमी पार्टी संगठन के साथ इनसे लड़ने बेहतर तैयारी कर रही है और न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।आम आदमी पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.