देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 13 अगस्त 2021-जिले के बेसिक स्कूल ग्राउण्ड में 15 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कल कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने बेसिक स्कूल ग्राउण्ड के समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान कलेक्टर ने वाटरप्रुफ टेन्ट व्यवस्था, अतिथियों के बैठने हेतु बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था सहित परेड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर बैठक व्यवस्था में शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किए। इस हेतु सभी को व्यवस्था दुरूस्त रखने निर्देशित किया है। इसके अलावा कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर निर्माण कार्य का मुआयना किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.