संवाददाता रमेश श्रीवास्तव
पिथौरा 13 अगस्त 2021/ राज्य सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश तो जारी किए , ताकि बच्चों के पढ़ाई में कोई किसी प्रकार कि नुकसान ना हो , हालांकि कोरोना काल में सभी स्कूलों में आनलाईन क्लास या मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान किए जा रहे है। फिर भी शासन एवं प्रशासन ने बच्चों के स्कूलो में अभी तक पुर्ण व्यवस्था स्थापित करने में असफलता ही दिखाई दे रही है, बहुत से स्कूलों में शिक्षक कि कमी तो कहीं पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं।
लेकिन बच्चों के लिए पीने कि पानी की व्यवस्था नहीं कर पाईं। ऐसा हि मामला शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में है जहां बच्चों के लिए पीने की पानी की समस्या हो गई है, स्कूल में एक हि बोर है जो महीनों से खराब है, जिसमें स्कूल खुलने पर बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करते देखे जा रहे है । ग्राम के स्व सहायता समूह एवं ग्रामीणों के द्वारा पानी के समस्या के संबंध में बैठक की गई और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 16 अगस्त 2021 तक पानी की समस्या का हल नहीं होता है, तो 17 अगस्त 2021 को स्कूल बंद कर शासन एवं प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन किया जाएगा।
पालकों ने बताया कि पढ़ने लिखने आने वाले स्कूली बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था स्कूल में नहीं है, बच्चे पानी पीने के लिए स्कूल प्रांगण से बाहर जाना पड़ता है, जो कि बच्चों के लिए उचित नहीं है। जिससे हमेशा कुछ आंशिकत घटनाओं का भय बना रहता है।
जो कि बहुत ही बड़ी समस्या है, जिसका निवारण कब तक होता है, यह सवाल तब तक रहेगा।
पिथौरा CNI संवाददाता रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.