"नवेवा अध्यक्ष ने,
नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों को सी.सी.एस.(पेन्शन)1972 के दायरे में लाने की गुहार लगाई"
नई दिल्ली ।
नवोदय विद्यालय इम्प्लाई वेलफेयर एशोशियन के अध्यक्ष माननीय योगेन्द्र शर्मा जी के अगुआई में नवेवा टीम ने, माननीय सांसद झुंझुनू राज 'श्री नरेन्द्र जी खीचड़'", को पुरानी पेन्शन हेतु ज्ञापन सौंपा,
ज्ञात हो कि 1986 से नवोदय विद्यालय अपनी उच्चतम गरिमा व भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए हिंदुस्तान में ऊंचाइयों का शिखर पर अपना परचम लहरा रहा है,
यह विद्यालय पूर्ण रूप से आवासीय व निःशुल्क विद्यालय है जिसमें पूरे हिंदुस्तान में लगभग 20,000 से ऊपर कर्मचारी अपना योगदान दे रहे हैं, इतना होने के बाद भी नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों को ओल्ड पेन्शन के अंतर्गत नही रखा गया, जिससे 2004 तक के सभी कर्मचारी ओल्डपेंशन से बंचित हैं
नवेवा अध्यक्ष ने सांसद महोदय से बातचीत करने के दौरान यह बताया कि इस नवोदय विद्यालय में टीचिंग स्टॉफ के अलावा ऑफिशियल, इलेक्ट्रिशियन कम प्लम्बर, स्वीपर कम चौकीदार, चौकीदार, व मेसकर्मचारी अपनी पूरी क्षमता से दिनरात मेहनत कर हमेशा ही विद्यालय को निखारने में लगे हुए हैं, इन सभी नॉन टीचिंग कर्मचारियों को अभी तक 10% का एलावेंस नही दिया गया तथा इलेक्ट्रिशियन हेतु एक हेल्फर व 2400 पे ग्रेड भी नवेवा के कई बार माँग करने के उपरांत भी नही दिया गया,
माननीय सांसद श्री नरेन्द्र जी ने नवेवा अध्यक्ष की सभी बाते ध्यान पूर्वक सुने व सभी बातों को संसद पटल पर रखने के लिए आश्वासन दिया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.