जिले मे 18 वर्ष से अधिक 70653 युवाओं ने लगवाया टीका
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 10 अगस्त 2021-बेमेतरा जिले मे 10 अगस्त 2021 तक 2 लाख 23 हजार 415 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविड टीकाकरण किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू) और फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को प्रथम डोज 8425 व दूसरा डोज 7257 लगाया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 45 वर्ष आयु समुह से उपर के लोगों को प्रथम डोज 100700 एवं दूसरा डोज 28263 लोगो को लगाया जा चुका है। जिले मे 01 मई से प्रारंभ 18 वर्ष से उपर आयु समुह के 70653 युवाओं को 10 अगस्त तक प्रथम डोज एवं 7205 युवाओं को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। टीकाकरण के प्रति युवाओं मे उत्साह देखा जा रहा है।
सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.