Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 12, 2021

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चार पंचायतों में 2 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन...!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुसपाल,पोडागुडा,तुसेल एवं बिलोरी में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल जल योजना एवं मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत मुख्य मार्ग से स्कूलों तक पक्की सड़क के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।


उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसपाल में बच्चों से चर्चा कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया इस अवसर पर अपने गुरु बी एन आर नायडू को याद करते हुए बताया की उनकी कड़ी शिक्षा के कारण ही वे आज इस मुकाम पर हैं उन्होंने जो 1981 में पढ़ाया था वह आज भी याद है।


विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत बिलोरी में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 10 लाख 37 हजार रुपए के सड़क का निर्माण तथा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना लागत 74 लाख 76 हजार , ग्राम पंचायत पोडागुडा में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य लागत 5 लाख 18 हजार रुपए,ग्राम पंचायत बिलोरी 1 में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना लागत 74 लाख 19 हजार रुपए, एवं ग्राम पंचायत तुसेल में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन एवं टंकी सह पेयजल आपूर्ति लागत 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपए का भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शुद्ध पेयजल आपूर्ति है जिसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हर ग्राम पंचायत तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है इसके अलावा पानी टंकी का निर्माण कर हर घर में नल जल प्रदाय की जाएगी इसके अलावा पानी की शुद्धता के लिए जल शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी।


इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,जोन अध्यक्ष सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया,पुसपाल पंचायत पदम नाग,पोडागुडा सरपंच श्रीमती सुभद्रा बघेल , सरपंच बिलोरी श्रीमती उमन बघेल,तुसेल सरपंच लखमु राम,सिरमुड सरपंच हरिबंधु नाग ,हेमधर नाग, जनपद सदस्य लखमी कांग्रेस नेता खगेश्वर सेठिया , विनोद सेठिया,मनोहर सेठिया सहित खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,पी एच ई के अभियंता  जैन एवं पी डब्ल्यू डी के अभियंता नेताम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad