महासमुंद 12 अगस्त 2021/ गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद के परिसर में आज निर्माणाधीन राजीव भवन निर्माण प्रक्रिया में महासमुंद के सभी कांग्रेसियों ने श्रमदान करके अपने राजीव भवन के निर्माण में श्रम करके योगदान दिया। जिससे जब भवन बने तब सभी के यादों में ये लम्हा यादगार बन जाये।
सभी कांग्रेसियों ने भवन निर्माण में कार्य करके अपना योगदान दिया था, गांधी कांग्रेस भवन जो कि 1948 में बनी है उसके बगल में नवनिर्मित राजीव भवन का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एवं संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, अग्नि चंद्राकर अध्यक्ष बीज विकास निगम के सानिध्य में तथा उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस दाऊलाल चंद्राकर शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल न.पा. उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,गौरव चंद्राकर,शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला,अरुण चंद्राकर, अमर चंद्राकर,श्रीमती राशि महिलांग,ब्रिजेन बंजारे,हुलास गिरी गोस्वामी,पार्षद अमन चन्द्राकर,एल्डरमैन सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,राजू साहू,प्रदीप चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,मनोहर ठाकुर,नितेन्द्र बेनर्जी,खेमराज ध्रुव,लीलू साहू,मोती साहू,नारायण नामदेव,हर्षित चंद्राकर, इमरान कुरेशी,चन्द्रेश साहू,अजय थवाईत,जितेंद्र साहू,गणेशराम ध्रुव,लोकेश साहू,धर्मेंद्र दुबे,दिनेश दुबे,जय पवार बिल्लू बादशाह सभी ने राजीव भवन के ढलाई कार्य मे रेत,गिट्टी,समान का ढुलाई कर मशाला बनाकर लेवर मिस्त्री के साथ सभी कांग्रेस जनो ने कन्धे से कंधा मिलाकर काम करके श्रमदान किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.