रायपुर, 08 अगस्त 2021
छत्तीसगढ़ी लोक तिहार हरेली के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण के 220वें दिन, राजधानी में जरूरतमंद, गरीब बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर निर्धन, कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन के साथ मौसमी फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं। कोरोना महामारी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए अस्मर्थ रहते हैं, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचान कर मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से विगत 07 महीने से लगातार संस्था उन्हें दोनों वक़्त का निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए आ रही है।
इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, राशिद बिलाल, अनमोल जैन, श्याम सोनी, शुभम सोनी, साकेत महावर, पलाश, नितेश सहित अन्य लोग सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.