रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाका से बकरा- बकरी चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है ग्राम खैरा में रहने वाले जवाहर श्रीवास के घर के अंदर कोठा में बांध कर रखे दो नग बकरा और एक बकरी को किसी ने चोरी कर लिया था,जिसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई थी खोजबीन के दौरान पुलिस को सुनील ध्रुव निवासी रानी बछाली और राजेश यादव निवासी झिंगटपुर का पता लगा ,जिन्होंने कुलदीप श्रीवास को चोरी की बकरियां बेच दी थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खरीदार कुलदीप श्रीवास के कब्जे से दो नग बकरा और एक नग बकरी बरामद कर लिया है। चोर और चोरी की बकरियां खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।411/34 केस दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। इस संपूर्ण कारवाही में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह उसकी टीम प आर प्रवीण पांडेय आरक्षक कृष्ण कुमार मार्को की अहम भूमिका रही


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.