रतनपुर पुलिस के द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...आरोपी किलम सूरज पिता जग्गु राम उम्र- 20 साल निवासी- ओछिनापारा रतनपुर
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले के अनुसार 3 अगस्त 2021 को प्रार्थिया थाना में
उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया शा.उच्च मा.शा. स्थानान्तरण प्रमाण पत्र के लिए जा रही थी तभी ओछिनापारा का रहने वाला किलम सूरज वहां पर आया और जबरदस्ती बात करने के लिए बोला, मना करने पर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा, बात नहीं मानोगी तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा कहा और तभी दो चार लोगों को आते देख वहां से चला गया.प्रार्थिया के आवेदन पर तत्काल अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लेते हुए आरोपी कीपतासाजी के लिए टीम लगाया गया. पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर आरोपी किलमसूरज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया,जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ़्तार करआज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया.इस कार्यवाही में और आरोपी को गिरफ़्तार करने में थाना प्रभारी रतनपुर व उनकीटीम जिसमें उनि. दया जैसवानी, प्रआर. प्रवीण पाण्डेय,आरक्षक रामलाल सोनवानी, संतोष श्रीवास,कृष्णा मार्को शामिल थे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.