Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 26, 2021

स्कूल सफाई कर्मचारियों की वादा निभाओ रैली 26 अगस्त आज

 स्कूल सफाई कर्मचारियों की वादा निभाओ रैली 26 अगस्त आज 



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


नेवसा --:छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 26 अगस्त को नेहरू चौक मे सुबह 11:00 बजे कर्मचारी इकट्ठा होकर वादा निभाओ रैली निकाल कर जिला कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री,राज्यपाल, शिक्षा विभाग  शिक्षण संचनालय रायपुर के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।


कर्मचारियों की भर्ती अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में सन 2011में हुई थी जिन्हें प्रतिमाह ₹2000 मानदेय दिया जाता है।स्कूलों में कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशासन के आदेश अनुसार 2 घंटे की है परंतु अधिकांश स्कूलों में पूरे दिन कार्य लिया जाता है,जिसके कारण कर्मचारी दूसरा अन्य कार्य(काम) नहीं कर पाते , तथा इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाने के कारण आर्थिक,शारीरिक,मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों की स्थितिअत्यंत दयनीय हो चुकी है तथा आर्थिक समस्या के कारण कर्मचारी आत्महत्याभी कर चुके हैं कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले लिखित में आश्वस्त किए थे कि सरकार बनने पर आप लोगों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाएगा परंतु आज पर्यंत तक मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है इसलिए बिलासपुर जिला के सैकड़ों स्कूल सफाई कर्मचारी 26अगस्त आज को बिलासपुर नेहरू चौक से वादा निभाओ रैली निकालकर माननीय कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से  माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।दिनांक 30 सितंबर 2021 तक मांगे पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सभी (पांचो)संभागों से पद यात्रा रैली निकालकर रायपुर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल रायपुर मे किया जाएगा ।  प्रमुख मांगे : (1)₹2000 मानदेय को बढ़ाकर प्रतिमाह ₹10000 मानदेय दिया जाए (2)स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए।(3)भविष्य में भृत्य पद की भर्ती किए जाने पर प्राथमिकता दी जाए। 26 अगस्त को वादा निभाओ रैली में  प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर,और प्रांत मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad