Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

नगरपालिका मे भ्रस्टाचार की शिकायत नगरीय प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री महोदया से की जाने से नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड 3 के विकास कार्यो को जबरन रोकने का प्रयास किया जा रहा है

 नगरपालिका मे भ्रस्टाचार की शिकायत नगरीय प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री महोदया से की जाने से नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड 3 के विकास कार्यो को जबरन रोकने का प्रयास किया जा रहा है




दल्लीराजहरा -  नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा भंडार शाखा के माध्यम से खरीदी में बड़े पैमाने में भ्रस्टाचार किया जा रहा है जिसकी शिकायत हमारे द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री महोदया से की गई जिससे क्षुब्ध होकर नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड 3 के विकास कार्यो को जबरन रोकने का प्रयास किया जा रहा है और कोई भी वार्ड की छोटी बड़ी मूलभूत समस्या को पूरी नही होने दे रहे है 



 भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई हूँ और विपक्ष में होने के कारण इनकी गलत नीतियों एवं इनके द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार को उजागर करना मेरी जिम्मेदारी ओर जवाबदारी भी है जो कि एक विपक्ष का काम है परंतु इन कारणों से नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्डो की समस्याओं से ठाकुर संहिता दिखाते हुए मुँह फेर लेना किसी भी प्रकार से न्यायोचित नही है और नगर पालिका अधिनियम के अनुसार एक शासकीय सेवक के रूप में जो आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया है इनके द्वारा वार्डो के विकास कार्यो को अवरुद्ध कर शासकीय सेवको के आचार संहिता का भी उल्लंघन किया जा रहा है

 


वार्ड क्रमांक 3 के निम्न कार्य है जिनको ठाकुर संहिता दिखाते हुए इनके द्वारा रोका जा रहा है उक्त कार्यो के तरफ में आपका ध्यानाकर्षण कराना चाहती हूं वो निम्न है


1) 14 वे वित्त आयोग से स्वीकृत 6 लाख का सी सी रोड निर्माण कार्य जिसका कार्यदेश होने के बाद भी ठेकेदार को मौखिक रूप से कार्य प्रारम्भ करने हेतु मना किया गया है ओर आज पर्यंत तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नही होने दिया गया है


2) वार्ड क्रमांक 3 शौचलय निर्माण कार्य को परिषद की बैठक के एजेंडे में स्वीकृति हेतु शामिल कार्य को जानबूझकर आगामी बैठक हेतु स्थगित कर आम जनता को खुले में शौच जाने को मजबूर किया जा रहा है जिन कारणों का हवाला देकर शौचलय निर्माण को रोका गया वो विधिसम्मत नही है


3) वार्ड क्रमांक 3 में पार्षदनिधि से कराए गए बोर खनन कार्य मे नगर पालिका द्वारा जानबूझकर मोटर पम्प फिट कर पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य न करते हुए आम जनता के प्यास से बदलापुर की राजनीति की जा रही है 


4) वार्डो में अत्यंत आवश्यक मरम्मत कार्यो को भी नगर पालिका द्वारा बार बार आवेदन देने के बाद भी उक्त कार्यो को नगर पालिका अधिकारी द्वारा उक्त कार्य को भी जानबूझकर नही करवाया जा रहा है


5) नगर पालिका अधिकारी द्वारा विकास कार्यो हेतु शासन को जो प्रस्ताव भेजा जाता है उसमे भी वार्ड 3 के विकास कार्यो को जानबूझकर सम्मिलित नही किया जाता है ओर वार्ड विकास में भी भेदभाव किया जाता है


6) वार्ड क्रमांक 3 के नाले नालियों एवं वार्डो की साफ सफाई कार्यो  को भी नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों को दबाव पूर्वक रोककर वार्ड की साफ सफाई भी अवरुद्ध कराने का प्रयास किया जाता है


7) वार्ड क्रमांक 3 के लीकेज पाइप लाइन सुधारने नलो में टोटी लगाने जिससे कि पानी का दुरुपयोग न हो पाए ऐसे ही वार्डो के बिजली से सम्बंधित अन्य कार्यो हेतु बार बार मौखिक रूप से बोलने के बाद भी जानबूझकर उक्त कार्यो को भी नही किया जाता है


 भ्रस्टाचार के खिलाफ शिकायत करने एवं विपक्ष की महिला पार्षद होने के कारण दबाव बनाने के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड के उपरोक्त विकास कार्यो को जानबूझकर अवरुद्ध किया गया है उसे सुचारू रूप से प्रारम्भ करवाते हुए वार्ड वासियों को न्याय प्रदान करने का कष्ट करें|




सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad