Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 2, 2021

*गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की आधारशिला है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-उमेश पटेल, छात्रों एवं अभिभावकों से मुलाकात जाना हालचाल, स्कूल को देखकर की तारीफ,5 करोड़ की लागत से बनने वाला प्रस्तावित सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सराहना*


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,1अगस्त 2021:- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल अपनें एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एमडीवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,पूर्व विधायक जनक वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा वर्मा,रूपेश ठाकुर, विद्याभूषण शुक्ल,जिला डीएमएफ सदस्य सुनील महेश्वरी सहित बड़ी सँख्या में जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। श्री पटेल ने स्कूल के सभी कक्ष, प्रयोगशाला,कंप्यूटर लैब,लाइब्रेरी, डायनिग हॉल का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों एवं अभिभावकों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। मंत्री श्री पटेल से बातचीत करते हुए बलौदाबाजार शहर निवासी कक्षा 10 वी की छात्रा कुमारी पायल शर्मा ने बताया कि अभी हमारी पढ़ाई ऑनलाइन हो रही हैं। हमें इस स्कूल में पढ़ने का बड़ा ही बेताबी है। यहां के सभी शिक्षक बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाते है। हमें यहां किसी भी तरह की कोई समस्या नही होती है। मंत्री श्री पटेल ने भी छात्रों को उनकें कैरियर सम्बंधित मार्गदर्शन दिए। उन्होंने स्कूल के संबंध में जानकारी देतें हुए कहा की माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सपनों का यह स्कूल है। आज इस स्कूल को देखकर विश्वास से कह सकता हूं की यह स्कूल गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आप सब यहां से पढ़कर पूरा जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे ऐसी आप सभी छात्रों से अपेक्षा है। 


उन्होंने इस दौरान प्रजेंटेशन के माध्यम से लगभग 10 मिनट तक 5 करोड़ रुपये की लागत बनने वाला प्रस्तावित स्कूल भवन एवं स्कूल की गतिविधियों को देखा। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्कूल के हर पहलू के बारे में मंत्री को बताया। श्री पटेल ने प्रजेंटेशन देखकर प्रस्तावित सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण एवं शिक्षा दूत से पुरुस्कृत से सम्मानित 21 शिक्षकों का सम्मान किये साथ ही स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किये गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,डीएफओ के आर बरेठ,एसडीएम महेश राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव,स्कूल की प्राचार्य ऋतु शर्मा सहित शिक्षक गण उपस्थित रहें।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad