देश आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन बैगा समुदाय को मूलभूत सुविधा भी नसीब नही!
बिरसा।मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है यह कहावत है तो बहुत पुरानी लेकिन बिरसा तहसील अंतर्गत मछुरदा ग्राम पंचायत के लिखनपथरा गांव के बैगा जनजाति के लोगो के ऊपर सटीक बैठती है।बहुत ही सीधे सरल स्वभाव के लिए जाने वाले बैगा समुदाय आज भी वही 75 साल पहले वाली जिल्लत भरी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
आज देश आजादी का 75वीं वर्षगांठ के जश्न में मना रहा है,लेकिन बिरसा तहसील अंतर्गत मछुरदा ग्रामपंचायत के लिखन पथरा गांव के बैगा लोगो के लिए मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं जैसे कि आने जाने के लिए मार्ग,शुद्व पेयजल और बिजली का न होना आज शासन व प्रशासन के उन दावों की पोल खोंलने के लिए काफी है जो अपनी पीठ थपथपाने से बाज नही आते।कल्पना करिए कि आज एक दिन बिजली न हो,नल में पानी न आये तो आमलोग हायतौबा करने लगते हैं लेकिन इन बैगा लोगो की परेशानी व सुध लेने वाला कोई नही है क्यों?
क्या वजह है जो इनको आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है?जबकि शासन प्रशासन इनके नाम से लाखों करोड़ों खर्चा कर रहा है,कहाँ जा रहा है सब रुपया?जाहिर सी बात है बंदरबांट किया जा रहा है।
जिस गांव के लिए आम लोगों को आने जाने के लिए सोचना पड़ेगा उस गांव के बैगा लोग बिना सड़क के जंगल झाड़ी, बड़ी बड़ी घासों से होकर रोजाना सफर करते हैं।इसी गांव के अर्जुन व संतु बैगा ने अपनी आपबीती सुनाई।सड़क न होने के कारण बारिश के दिनो मे हम लोगो को आने जाने के लिए बहुत परेशानी होती है चूंकि इस मौसम में विषैले जीव जंतुओं का निकलना बहुत ज्यादा रहता है जिनसे आते जाते समय इनका डर बना रहता है लेकिन कहते है न जो मन के सच्चे उनके सब अच्छे।यही हाल बैगाओं का है।ये मन के बहुत अच्छे होते हैं शायद इसी कारण भगवान भी इनके साथ रहते है।अर्जुन ने बताया कि हमने कई बार सरपंच सचिव से इस बावत बताया है लेकिन जनप्रतिनिधियों के कान में जूं तक नही रेंगता।वही इस बारे में जब सरपंच का पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया तो सरपंच घर से नदारद मिले।अब देखना यह है कि प्रशासन इनकी सुध लेता है या ये लोग भगवान भरोसे ही रहते हैं।
इनका कहना है---इस गांव का सर्वे कर अतिशीघ्र यथासंभव व्यवस्था किया जाएगा।
उमा माहेश्वरी आर. मु.का.आ.बालाघाट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.