कोटा बछालीखुर्द मे रोड नहीं जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को कहते कीचड़ में चलने से उम्र बढ़ती है ग्रामीणों ने कीचड़ मे जनप्रतिनिधियों को पैदल चलवाया!
कोटा / शासन प्रशासन लाख दावे कर लेवे विकास की लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी गाँवो मे मुलभुत सुविधा का आभाव है कोटा विधानसभा जनपद क्षेत्र भैसाझार के आश्रित ग्राम बछालीखुर्द मे रोड नहीं होने के कारण लोगो का गुस्सा फुट पड़ा और आक्रोषित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को गांव के गली की हकीकत दिखाने सरपंच, सचिव, पंचो को पैदल कीचड भरे रास्ते मे चलवाया जहाँ रोज इसी कीचड भरे रास्ते मे लोग अपना घर आना जाना करते है और इसी कीचड़ भरे रास्तो से बच्चे अपने भविष्य गढ़ने स्कूल आते जाते है!
इसी कीचड भरे रास्ते को पार कर ग्रामवासी हेंडपंप से पानी भरने आते है कई बार महिलाये पानी ले जाते वक़्त गिर गए है जिनको काफ़ी गंभीर चोटे आई हुई है ग्रामवासी रोड नहीं होने के नरक की जिन्दगी जीने को मजबूर है ग्रामीणों ने कहा की कोटा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण रोड नहीं बना है इसलिए कीचड मे चलने को मजबूर है ग्राम पंचायत सरपंच अल्का सहदेव राज कहना है की जल्द ही इस मोह्हले के cc रोड के लिए प्रस्ताव बनवाकर शासन प्रशासन के पास भेज दिया जायेगा स्वीकृति मिलते ही cc रोड बनवाने का कार्य किया जायेगा ग्राम पंचायत सचिव कुलेस्वर राज का कहना है की बछालीखुर्द मे रोड की समस्या तो है हमने मौक़े पर जाकर मुयाआयाना भी किये है चुकी अभी बरसात का मौसम है रास्ते मे कीचड़ है तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मुरुम, गिट्टी, राबीस इस रोड पर गिरवाया जायेगा ताकि ताकि ग्रामीणों की समस्या हल हो सके ग्रामीणों ने भी सचिव कुलेस्वर राज के आश्वासन से ख़ुश होकर भैसाझार पंचायत प्रशासन का आभार प्रकट किया.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.