*असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था बनाने सवारी ऑटो चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस व रायपुर पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान कार्यवाही*
*सुबह 11:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेड लगाकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*
*ऑटो में संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध चालकों के होने की सम्भावना को देखते हुए तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज 250 से अधिक सवारी ऑटो की गई जांच, बिना कागज़ात संचालित 65 से अधिक वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*!
*यातायात रायपुर दिनांक 12 अगस्त 2021* 15 अगस्त को 2021 को आजादी के 74 वी वर्ष के अवसर पर जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से *पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री अजय यादव* द्वारा असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2021 से *शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*
बता दें कि राजधानी रायपुर काफ़ी संख्या में लोग आवागमन हेतु ऑटो का उपयोग करते है !जिसमें संदिग्ध व्यक्ति एवं चालक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है ,पूर्व में भी कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं एवं आपत्ति जनक सामान पुलिस द्वारा ऑटो से बरामद किया गया ,ऑटो में आपराधिक व्यक्ति के होने की सम्भावना को देखते हुए ऑटो चालकों का छह स्थानों जयस्तंभ चौक ,शास्त्री चौक ,स्टेशन चौक कालीबड़ी चौक ,बस स्टैंड ,तेलीबांधा चौक ,पर विशेष जाँच अभियान चलाया गया !जिसमें आज 250से अधिक ऑटो की सघन जाँच की गई ,
थाना अमानाका में चार ऑटो चालकों पर ipc283 के तहत कार्यवाही की गई एवं 65 से अधिक ऑटो चालकों द्वारा वाहन का कागजात सही स्थिति में नहीं पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत भी कार्यवाही किया गया।
*यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी* सवारी ऑटो चालकों से अपील है कि संदिग्ध व्यक्ति एवं संदर्भ सामान की सूचना पुलिस को दे वाहन का कागजात सही रखें बिना कागजात के वाहन ना चलाएं सवारियों का सामान छूटने पर नजदीकी थाने में जमा करें नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। सवारियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार ना करें।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.