*एक गाँव एक तिरंगा अभियान के निमित्त आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोंगरगढ़ इकाई की बैठक सम्पन्न*
राजनांदगांव । 12 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारत के स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अभाविप 15 अगस्त, 2021 को देशभर के 1 लाख गांवों में तिरंगा फहराने जा रही है जिसमे डोंगरगढ़ इकाई द्वारा के द्वारा नागतराई, ठाकुरटोला, बछेराभाटा, राजकट्टा, अछोली, बननारा कला, चिद्दो, पटपर, जटकनहार, मकार पुर, बोर तलाव, मेढा, बधियाटोला, माड़ी तराई, भैंसरा, एलबी नगर, कातल वाही, पिपरिया, कुर्रू भांट, कल्याण पुर, पारा गांव, हरनसिंघी, बिच्छी टोला, कर वारी, गाजमर्रा , पनियाजोब, लेटिया, अंडी, जारवाही, धूसेरा सहित 51 गांवों में एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत ध्वजा फहराया जाएगा।
एक गाँव एक तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वाधीनता हेतु जन आंदोलन तथा भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना है, ताकि हम स्वाधीनता के महत्व और बलिदानियों के गुणों को आत्मसात कर सकें। अभाविप समस्त देशवासियों से इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह करती है, जिससे स्वाधीनता के असंख्य संघर्ष, असंख्य बलिदानों और असंख्य तपस्याओं की ऊर्जा पूरे भारत में एक साथ पुनर्जागृत हो। बैठक में संध्या यादव, सुनैना यादव, कुश मालेकर, शुभम महोबिया,कैलाश मेश्राम, कौशल महोबिया, शुभांश, मयंक बिंदल, कृतेष साहू, मनेन्द्र कुंजाम, अंकुश उजवाने, विकास महोबिया व अमन नामदेव उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.