Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

आईटीआई बेमेतरा मे प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 04 अगस्त 2021-शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था, कोबिया चैक बेमेतरा में व्यवसाय-विद्युतकार, कम्प्यूटर आपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, डीजल मेकेनिक एवं मैकेनिक डीजल (एस.सी.व्ही.टी) में सत्र अगस्त 2021-22 एवं 2021-23 में प्रवेश हेतु संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण के वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in के ‘‘आॅनलाइन एप्लीकेशन 2021’’ पर क्लिक कर आॅनलाइन आवेदन 08 अगस्त 2021 तक कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के पूर्व प्रशिक्षण विवरणिका जो कि वेबसाइट पर उपलब्ध है।  जिसमें प्रवेश हेतु शास. आई.टी.आई. का नाम, व्यवसायवार सीटों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्रदर्शित है, उसे डाउनलोड कर आवेदक सावधानी पूर्वक अध्ययन कर आॅनलाइन आवेदन किया जाना है। आॅनलाईन आवेदन हेतु पंजीयन शुल्क अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु राशि रू 40/- एवं  ओबीसी एवं सामान्य वर्ग हेतु राशि रू 50/- निर्धारित है। आॅनलाईन फीस भुगतान हेतु इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदक की आयु 01 अगस्त 2021 को 14 वर्ष से कम नहीं होना चाहिये, उच्चतम आयु सीमा का बंधन नही है। आवेदक का चयन होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जावेगी, अतः आवेदक अपना सही एवं चालू स्थिति में मोबाइल नं. अवश्य दर्शावें।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad