Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

जिले मे मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह

 



देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 04 अगस्त 2021-वल्र्ड बे्रस्ट फिडिंग बच्चों के स्वास्थ्य और बे्रस्ट फीडिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये सप्ताह मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भंाति इस वर्ष भी 01 से 07 अगस्त तक माह का प्रथम सप्ताह “विश्व स्तनपान सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। शिशु के लिए स्तनपान सर्वोत्तम आहार तथा शिशु का मौलिक अधिकार है। मां का दूध शिशु के लिए मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने और स्वास्थ्य के लिए के आवश्यक है। जिन शिशुओ को एक घण्टें के अन्दंर स्तनपान नही कराया जाता है उनमे नवजात मृत्यु दर की संभावना 33 प्रतिशत अधिक होती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सतीश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 2021 “विश्वस्तनपानसप्ताह” का थीम हैः-”स्तनपान की रक्षा-एक साझी जिम्मेदारी `Protect Breast feeding: A Shared Responsibility, इस वर्ष की थीम इस बात पर जोर देती है कि स्तनपान पूरी दुनियाभर में सभी के अस्तित्व और देखभाल में अपना योगदान दे रहा है। इसलिए स्तनपान की सुरक्षा पूरी मानव जाति की जिम्मेदारी है।

स्तनपान सप्ताह के मुख्य बिन्दुः-मां के दूध मे शिशु की आवश्यकतानुसार पानी होता है, 6 माह तक उपर से पानी देने की आवश्यकता नही है। स्तनपान स्तनकैंसर से होने वाली मृत्यु को भी कम करता है। विभिन्न शोध मे यह स्पष्ट हो चुका है कि स्तनपान से न केवल शिशुओ और माताओं बल्कि समाज और देश को भी कई प्रकार के लाभ होते है।

कोविड-19 के दौरान सुरक्षित तरीके से स्तनपान कराया जा सकता है। शिशु के जन्म के तुरंत बाद निकलने वाला मां का पहला दूध कोलोस्ट्रम, बच्चे के लिए पहले टीके की तरह है, जो विटामिन ए और एंटीबाॅडी युक्त होता है। स्तनपान बच्चों में श्वसन पथ के संक्रमण, मधुमेह, दस्त, युरिनरी इन्फेक्शन एवं एलर्जी रोगों से भी बचाता है। स्तनपान से बच्चे का आईक्यु को भी बढ़ाता है। माताओं में स्तनपान कराने से बढ़ा हुआ वजन नियंत्रित होता है, इसके अलावा फिडिंग से महिला का मधुमेह, हाईपर टेंशन  और पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव होता है। स्तनपान को बढ़ावा दिये जाने हेतु IMS ACT (INFANT MILK SUBSTITUTE FEEDING BOTTLE AND INFANT FOOD) लागू किया गया है, जो दो साल तक के बच्चो के लिए प्रचार किये जाने वाले खाद्य पदार्थो के सभी रूपो पर व्यापक रूप से प्रतिबंध लगाता है।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad