गुण्डरदेही । 13 अगस्त शुक्रवार को अपने जनसंम्पर्क के तीसरे दिन गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा सिर्राभाठा माझीपारा दाऊ पारा मुजगहन नवागांव भाठापारा सीबी नवागांव व बहेराभाठां पहुंचकर ग्रामवासियों की समस्या को सुनकर सुलझने योग्य समस्याओं का तत्काल निराकरण किया वही अन्य समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर मौजूद पंचायत विभाग राजस्व विभाग कृषि विभाग शिक्षा विभाग पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक निषाद ने शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है
या नही इस पर भी ग्रामवासियो से चर्चा कर जानकारी लिया साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीके से हो रहा या नही इसका भी समीक्षा ग्राम पंचायत के सदस्यों व अन्य अधिकारियों से किया विधायक ने जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री सुगम पथ योजना अंतर्गत स्वीकृत ग्राम सुरेगांव के शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग के सीमेंटीकरण ग्राम पंचायत मुजगहन के आदर्श गौठान व लोक कला मंच निर्माण ग्राम पंचायत सिर्राभांठा मे गली सीमेंटीकरण नल जल योजना व ग्राम बहेराभाठा मे बोर खनन एवं तलाब पचरीकरण कार्यो का भूमिपूजन भी किया जनसंपर्क दौरा मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार पूर्व अध्यक्ष जीवन कश्यप जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा जागृत सोनकर संजीव चौधरी जनपद सदस्य केजू राम सोनबोईर केशव शर्मा सुनील गोलछा जनपद सदस्य ज्योति ठाकुर जानकी साहू सहित ग्राम पंचायत के सरपंच गण बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.