गुण्डरदेही । ग्राम पिकरीपार के युवा हेमलाल साहू ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जन्मदिन पर सोमवार को रूद्राक्ष का पौधारोपण किया उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मे पर्यावरण के श्रृंगार हेतु वृक्ष लगाना अति आवश्यक हैं । इसलिए मै अपने जन्मदिन पर भगवान शिव का प्रतिरूप रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया हू । यह वृक्ष ग्राम की सुख समृद्धि और नकारात्मक सकती को दूर कर सकारात्मकता का संचार करेगा उन्होंने अपने संदेश मे ग्रामीणो से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी रखकर एक वृक्ष जरूर लगाए रासेयो स्वयमसेवक प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरी हैं किसी भी राष्ट्र या समाज अथवा संस्कृति की संम्पन्नता वहां के निवासियों की भौतिक समृद्धि में निहित नहीं होती है बल्कि वहां की जैव विविधता पर निर्भर होती है। ऐसे ही हमारे गांव के युवा हेमलाल साहू हिंछा राम व चूड़ामणि साहू ने बहुत से वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल कर रहे है अब तक इन लोगो ने गांव के प्रमुख जगह पर तीस मे ज्यादा पौधे लगा चुके है । पौधा रोपण के दौरान ग्रामीण देवनारायण नरोत्तम साहू रवि शेखर लक्ष्मी नारायण पूर्णा मनोज धर्मेंद्र चुरामन साहू आशीष टिकेंद्र दिव्यांशी लोकेश विनय आदि उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.