केंद्रीय मंत्री का जमकर विरोध, पिटते पिटते बचे केंद्रीय मंत्री
श्योपुर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को आए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शहर के गणेश बाजार में पहुंचेl जहां लोगों में इतना आक्रोश था कि वह केंद्रीय मंत्री के काफिले को देखते ही आक्रोशित हो गए और मंत्री व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दियाl इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने केंद्रीय मंत्री सहित प्रशासन की गाड़ियों पर कीचड़ फेंक दियाl खरादी बाजार में एक पीड़ित व्यक्ति नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी के आगे लेट गया लेकिन पुलिस ने उसे तत्काल खींचकर उठा लियाl गणेश मंदिर के पीछे व्यापारियों ने नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रशासन के अधिकारियों को बाजार में घुसने से मना कर दिया और कलेक्टर बस सीएमओ को लोगों की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए हटाने की मांग कीl बाजार में निकलने के दौरान कई जगह नरेंद्र सिंह तोमर के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की तक भी कर दीl गणेश मंदिर पर लोगों ने केंद्रीय मंत्री का विरोध करते काले कपड़े फेंकेl एक जगह मंत्री के काफिले पर झाड़ू भी फेंक फेंक दियाl मेन बाजार में लोगों ने केंद्रीय मंत्री का तालियां बजाकर विरोध कियाl गणेश बाजार से चौराहे तक पहुंचने के बाद जब लोगों का विरोध सेंड नहीं कर सके तो पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिसोदिया बीच में ही केंद्रीय मंत्री के लिए गाड़ी मंगवाने की बात कहते नजर आएl गोलंबर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री अपनी गाड़ी से बैठकर कलेक्ट्रेट निकल गएl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.