Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 12, 2021

रेवाडीह वार्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी पौनी पसारी योजना कार्य का भूमि पूजन किया गया

 रेवाडीह वार्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी पौनी पसारी योजना कार्य का भूमि पूजन किया गया




विगत दिनों रेवाडीह शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्र .22 में बूढ़ादेव मंदिर के सामने, वार्ड के हृदय  स्थल चौक के पास , मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत निर्मित व्यावसायिक नगर निगम कॉम्प्लेक्स के बाजू में वार्ड के अच्छी लोकेशन पर वार्ड पार्षद (कनिष्ठ सभापति) गामेंद्र नेताम की मांग पर ,व महापौर श्री मति हेमा सुदेश देशमुख जी की अनुशंसा ,विशेष दिशानिर्देश पर ,छत्तीसगढ़ की भूपेश  सरकार की इस महत्वाकांक्षी पौनी पसारी योजना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन ,वार्ड पार्षद गामेंद्र नेताम जी की उपस्थिति में ,महापौर श्री मति हेमा देशमुख जी की विशिष्ट आतिथ्य में उनके निर्देश पर, वार्ड के बहुत ही वरिष्ठ देवतुल्य पुरूष श्री ईशर बैगा बाबा जी के द्वारा पूजा अर्चना कर ,उक्त निर्माण कार्य के हेतु श्री फल तोड़कर  भूमिपूजन किया गया।



 साथ ही मिठाई और प्रसाद वितरण की गईं। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से , चैयरमेन संतोष पिल्ले , गणेश पवार, पार्षद प्रतिनिधि ईशाक खान, वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक,उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ.मनीष बैस,मानिक कोमरे,राकेश मंडावी, जगदीश रजक,  टीकम साहू, जीवन साहू, गीता साहू,मोनू राजपूत, जीतू साहू, आदि वार्ड वासी उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद नेताम जी ने बताया कि इस वार्ड में गोधन न्याय योजना (गौठान) गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट केंद्र स्थापित होने के बाद यह दूसरी सबसे महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री हाट बाजार ,पौनी पसारी की योजना का निर्माण इस वार्ड में होना हैं। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना का लाभ वार्डवासियों को मिला है। इस दूसरी योजना से और वार्डवासियों को आर्थिक मजबूती प्रदान होगी। वार्ड पार्षद जी ने छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही महापौर हेमा देशमुख जी धन्यवाद ज्ञापित की हैं।

उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष व संयुक्त महामंत्री उमेश राजपूत ने दी।




सी एन आई न्यूज़ के लिए ब्युरो रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad