गुण्डरदेही । सुख रही धान की फसलो को बचाने गुण्डरदेही किसान मोर्चा के पदाधिकारियो ने गुण्डरदेही एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसानो को बांधो से पानी देने मांग पत्र सौंपा है । गुरूवार को प्रदेश व जिला भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशन मे गुण्डरदेही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद के नेतृत्व में दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता गुण्डरदेही एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिले के सभी जलाशयों से किसानो के लिए पानी छोड़ने एसडीएम के नाम नायाब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने कहा इस समय बारिश नहीं होने के कारण किसानों की बियासी व रोपाई कार्य रुका हुआ है पुरे क्षेत्र मे बारिश कम होने के कारण किसानों को कृषि कार्य के लिए पानी की आवश्यकता है आज पानी की संकट से किसान चिंतित है
फसल सुखने की कगार पर है अगर बांधो से पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की धान नष्ट हो जाएगी उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि बालोद जिले के तांदुला डेम गंगरेल बांध खरखरा बांध व गोंदली जलाशय से खेतों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए जिससे किसानों की फसल बच सके । ज्ञापन सौपने वालो मे किसान मोर्चा के जिला मंत्री विजय सोनकर जिला कार्यकारणी टीकाराम सांवरे मंडल महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंग मंडावी मंडल उपाध्यक्ष हरीश निषाद सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा मोहित सिन्हा भीष्म लाल साहू तोमन लाल साहू कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भूपेंद्र देवांगन प्रदीप साहू मोजूराम सोनबोई धनेश चंद्राकर नरसिंह सिन्हा रविकांत सोनकर हेमंत सोनकर संतोष नेताम पार्षद शंकर लाल यादव पार्षद राम कृष्णा सोनकर पार्षद संतोषी धर्मेन्द्र साहू पार्षद गजानंद निषाद तारेंद्र कुमार निर्मल प्रकाश कुमार सांवरे सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.