गुण्डरदेही । पहला मामला - 17 जुन को बाफना क्लाथ स्टोर्स गुण्डरदेही में करीबन शाम 6.45 बजे प्रार्थी सुभाष बाफना ने अपने मोबाइल ओप्पो A-37 को दुकान के अंदर काउंटर पर रखा था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया प्रार्थी सुभाष बाफना की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में 118/21 धारा 380 का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी । दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व साइबर सेल से तकनीकी सहायता से आरोपी ऐश कुमार पटेल पिता कवल सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी चिवरी वार्ड नंबर 7 थाना कुरूद जिला धमतरी से चोरी का मोबाइल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दुसरा मामला - 11 अगस्त 2021 की रात्रि प्रार्थी दीनदयाल निषाद निवासी बाजार चौक वार्ड नंबर 15 सिकोसा के घर से अज्ञात चोर द्वारा घर के अन्दर घुसकर घर के आलमारी मे रखे एक नग चांदी का करधन कीमती दस हजार दो नग सोने का मंगलसुत्र एक नग सात पत्ती वाला व एक नग दो पत्ती एवं मोती दाना गुथा हुआ कीमती तीस हजार रुपए इनके आलावा एक सोने का कान टाप्स कीमती आठ हजार रूपये कुल 48 हजार रुपए का गहना चोरी कर ले गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में 457,380 भादवि का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी दौरान संदेही नरेश कुमार मधुकर ऊर्फ भोंदू निवासी राहुद थाना रनचिरई हाल निवास सिकोसा से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी का करधन सोने का मंगलसुत्र एवं सोने के कान का टाप्स को सिकोसा खदान के पीछे झाडियों के पीछे छुपाकर रखा था जिसे बरामद कर आरोपी को जेल भेजा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.