गुण्डरदेही । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन मे व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय धमतरी चौक गुण्डरदेही में धरना प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश नाहटा अर्जुन्दा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतुराम पटेल जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू थे । इस दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 11.75 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों के आपूर्ति की मांग केंद्र सरकार से की थी ।
जिसमे मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन खाद की ही सप्लाई की गई है जो कि मांग का 45 प्रतिशत खाद ही उपलब्ध हुई है । इस वजह से प्रदेश मे खाद की किल्लत बनी हुई है । राज्य में किसानों की मांग के अनुसार केंद्र सरकार राज्य को पर्याप्त खाद मुहैया कराए जाना चाहिए । कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के नाम गुण्डरदेही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । धरना स्थल पर गुण्डरदेही विधायक के कार्य व प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर हेमंत साहू सरेखा तोरण यदु तवेरा व कमलेश सिन्हा सतमरा ने कांग्रेस प्रवेश किया जहां विधायक ने नवप्रवेशी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराया । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तामेश्वर देशमुख ने किया । इस अवसर पर संजय साहू डॉ नारायण अनीता साहू नीलकंठ टंडन केके राजू चन्द्राकर रवि राय नुरुल्ला खान डॉ प्रज्ज्वल प्रसन्नो ब्लाक उपाध्यक्ष सलीम खान रमा देवी ठाकुर महामंत्री दीपक साहू मोंटू चन्द्राकर राजेन्द्र जैन दीपेश चावड़ा फैज बख्स मानसिंह देशलहरा अनिल कटहरे तरुण साहू गौकरण सोनकर लिखन निषाद बलराम गुप्ता रिजवान तिगाला संजय बारले प्रवेश जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चन्द्राकर सुनील चंद्राकर पवन सिन्हा दीपक साहू किशन लाल पाडे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.