डोंगरगांव ग्राम सांगिनकछार मे प्रभा साहू ने किया, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।
इंदिरा शक्ति संगठन की संयोजक प्रभासाहू एवं जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव द्वारा जनसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर 2011 से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का निरंतर कार्य कर रही है महिलाएं घर एवं खेती-बाड़ी की कार्य करते हुए कुछ समय अपनी हुनर एवं दृढ़ इच्छाशक्ति अपनाकर स्वयं रोजगार कर आर्थिक आय अर्जित कर अपनी घर परिवार को चलाने में आर्थिक रूप से भागीदारी निभा सके जनसेवा कि इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए हरेली त्यौहार के इस पावन शुभ अवसर पर डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांगिनकछार मे महिलाओं की सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान राजनांदगांव एवं इंदिरा शक्ति संगठन के, सहयोग से किया गया जिसमें प्रभा साहू इंदिरा शक्ति संगठन की संयोजक क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति चुन्नी यदु डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष भाई नरेंद्र वर्मा नरेंद्र, वर्मा जी द्वारा संबोधन में कहा गया कि गांव की महिलाओं के द्वारा मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है
जिसमे महिलाओं के लिए अचार पापड़ बनाने की प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर कोर्स ,मशरूम की खेती ,चूड़ी कंगन बनाने की विधि जैसे प्रशिक्षण का कार्य निरंतर लगाई जा रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और अगरबत्ती बनाने का ट्रेनिंग देकर बैंक से लोन निकालकर आज महिलाएं स्वयं के रोजगार कर रही है ऐसे ही आपके गांव के महिलाओं को आगे आकर काम करने की जरूरत है
ग्राम सागीनकछार की सरपंच पुनिता वर्मा जन शिक्षण संस्थान से अशरफ खान जी ओंकार लाल जी ग्राम की पटेल पंचगन मनीषा वर्मा फगुवा यादव गिरधारी पुरषोतम टुमन लाल साहू , जितेन्द्र सिन्हा, ट्रेनर जागेश्वरी सिन्हा ग्राम की महिलाएं, एवं गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही ग्राम वासियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू एवं इंदिरा शक्ति संगठन के संयोजक का महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाए।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.