महासमुंद 02 अगस्त 2021/ जिलें के बागबाहरा विकास खंड के आमाकोनी वन परिक्षेत्र के पास कुर्रूभांठा में जंगली हाथी के कुचलने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दीनदयाल साहू उर्फ बिंदू (72) वर्ष पिता साधुराम साहू अपने किसी कार्य से पास के ग्राम बिजेपाल गया था, जहां से वापस अपने घर लौटते समय दतैंल ने गांव के हि नाला के पास बुजुर्ग के ऊपर आक्रामक होकर अपने पैरों से रौंद दिया।
हादसा होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी ने उस क्षेत्र में हाथी आने की सूचना पहले देकर मुनादी कराएं गए थे। वहां से जा रहे कुर्रुभांठा निवासी को उधर से जाने के लिए मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से जैसे तैसे दतैंल को वहां से भगाया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.