Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 1, 2021

अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

सूरजपुर 01/08/2021,रविवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को विश्वस्त सूत्र से जानकारी मिली कि जिला कोरिया की ओर से स्वीफ्ट कार में कुछ लोग नशीली दवाई लेकर सूरजपुर की ओर आ रहे है। पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस की ज्वाईंट टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस की ज्वाईन्ट टीम के द्वारा कमलपुर चौक धनेशपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोकवाया जिसमें जिला कोरिया के सब्बीर अहमद, अयाज खान व तारीक अहमद मिले जिनके कब्जे से 50 नग रिलेक्स कॉफ कफ सिरप एवं स्पास्मो टेबलेट 696 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 50 हजार रूपये है। पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 29 ए 0251 जप्त करते हुए तीनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई के.के.यादव, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास पटेल, जितेन्द्र पटेल, अजय प्रताप राव, उदय सिंह व रामकुमार नायक सक्रिय रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्व कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यो की सूचना हम तक पहुंचाए निश्चित तौर पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad