सुमीत राज साहू रिपोर्टर रायपुर
लगातार अपनी ही पार्टी के भाजपा नेता के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठक में स्वयं नजरअंदाज किये जाने एवं सम्मान न मिलने से नाराज़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी रायपुर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रूस्तम कुर्रे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा नेता द्वारा अपने ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर जातिगत भेदभाव एवं पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों में अपेक्षित किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है , साथ ही उनके बाहरी होने और अपने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अपमानित करने और उन्हें अपेक्षित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जहां एक तरफ पार्टी के नेताओं द्वारा इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की राजनीति में इस तरह की अंदरुनी कलह की खबरें निकल कर लगातार सामने आ रही है, इससे यह लगता है कि पार्टी में अंदरुनी कलह की सीमा चरम पर है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.